नवगछिया : गरीबों के पास उनका अपना घर हो, इसके लिए सरकार की ओर से आवास योजना चलाई जा रही है। इसका बहुत से गरीब और असहाय लोग लाभ लेकर अपना घर बनवा रहे है, लेकिन इसमें कई ऐसे भी परिवार है, जिन्होंने आवास बनवाने के लिए योजना के तहत सरकारी राशि तो ले ली है, लेकिन आवास नहीं बनवाया। इंद्रा आवास योजना का लाभ लेने वालों में भी ऐसे कई लाभार्थी चिन्हित किए गए है। ऐसे लोगाें को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रूख अख्तियार कर लिया है।

सोमवार को नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी समीना आजाद ने खैरपुर पंचायत का दौरा किया। यहां इंद्रा आवास लाभुकों के घर तक की जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि परिवारों को इंद्रा आवास योजना का लाभ तो मिला है मगर घर नहीं बनाया गया है। इसके बाद बीडीओ द्वारा सभी को निर्देश दिया गया हैं कि जो अपना घर नहीं बनाएंगे उन लाभुकों से धनराशि रिकवर कर लिया जाएगी। इसके साथ ही उन पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बीडीओ ने उन 36 लाभुकों को चिन्हित किया है, जिन्होंने घर नहीं बनाया हैं। उन सभी को 2 दिन के अंदर घर बनाने का निर्देश दिया है।

जांच के दौरान पता चला कि परिवारों को इंद्रा आवास योजना का लाभ तो मिला है मगर घर नहीं बनाया गया है। इसके बाद बीडीओ द्वारा सभी को निर्देश दिया गया हैं कि जो अपना घर नहीं बनाएंगे उन लाभुकों से धनराशि रिकवर कर लिया जाएगी। इसके साथ ही उन पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बीडीओ ने उन 36 लाभुकों को चिन्हित किया है, जिन्होंने घर नहीं बनाया हैं। उन सभी को 2 दिन के अंदर घर बनाने का निर्देश दिया है।

जांच के बाद अन्य लाभुकों को भी दी गई चेतावनी

बीडीओ समीना आजाद ने बताया कि कदवा दियारा और पकड़ा के लाभार्थी जिन्होंने इंदिरा आवास योजना के तहत सरकार से धनराशि लेकर अब तक अपना आवास नहीं बनाया है। ऐसे कुल सात लोगों पर मामला दर्ज करवाया गया है। जिसमें कदवा दियारा के गायत्री देवी, रंजू देवी और पकड़ा के महारानी देवी, घोघन महतो, खुशबू कुमारी, गीता देवी, पंकज कुमार शामिल है। इन सब से दी गई धनराशि वूसली जाएगी। समीना आजाद ने बताया कि अन्य लाभुकों को भी चेतावनी दी गई है। अगर उन्होंने भी जल्द से जल्द अपना घर नहीं बनाया तो उन पर भी मामला दर्ज करवाते हुए धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *