नवगछिया। नवगछिया में इन दिनों चोर-लुटेरों का आतंक चरम पर है। रंगरा के भवानीपुर में चोरी की घटना के बाद चोरों ने महदत्तपुर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बुधवार की देर रात चोरों ने परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत महदत्तपुर गांव में एक सेवानिवृत्त शिक्षक समेत उसके बगल के ही एक अन्य घर में करीब 2.25 लाख की जेवर समेत 1.75 लाख से ज्यादा नगदी की चोरी कर ली।
Total Downloads: 165
पीड़ित नागो सिंह ने बताया कि घर के दो कमरे में चोरी हुई है। घर के कुछ सदस्य सिर्फ कुंडी लगा रात में एक समारोह पर चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के बॉक्स वाली पलंग को उठा कर उसमें रखे करीब दो लाख रुपये के जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये नगद चुरा लिया। वहीं बगल के ही सेवानिवृत्त शिक्षक महेश ठाकुर के घर से भी ताला लगा दो बड़े और दो छोटे बक्से की चोरी कर ली गई है।
चोरी की घटना के बाद चोरों ने बगल के केले खेत में बक्से की ताला तोड़ कर उसमें रखे कपड़े, पैसा, करीब पच्चीस हजार रुपये के जेवर ले गए। घटना के बाद सभी परिजनों ने परबत्ता थाना पहुंच कर आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

