नवगछिया। रंगरा ओपी के साहॖ टोला वार्ड 1 में शुक्रवार संध्या सात बजे बच्चों की लड़ाई में हुई मारपीट में कुंदन कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक कुंदन कुमार का भांजा तीन बजे खेलने गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 93
लेकिन वह पांच बजे तक नहीं लौटा। घायल ने बताया कि जब इस बारे में रुपेश से पूछा तो वो गाली गलौज व मारपीट पर उतारू

हो गया। जिसके बाद मैं वहां से चला आया।
कुछ देर बाद रूपेश घर से बुलाकर रेलवे लाइन की तरफ ले जाकर साथियों के साथ मारपीट करने लगा। मेरे सिर पर रॉड से वार किया गया। घायल ने रंगरा ओपी में आवेदन दिया है। दूसरे पक्ष ने भी ओपी में आवेदन दिया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

