नवगछिया । इस्माईलपुर पुलिस ने परबत्ता गांव के पास गंगा नदी से शव बरामद किया है। जिसकी पहचान परबत्ता निवासी बिभूति कापड़ी के रूप में की गयी है। बिभूति कापड़ी शनिवार से ही लापता था। उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन कर इस्माईलपुर पुलिस को लापता होने की सूचना दी थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 186
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुत्र की हत्या का केस नहीं उठाने पर अपराधियों ने उसके पिता की भी गला दबाकर हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया था। सोमवार को देर रात शव बरामद होने के बाद मंगलवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
