नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत के जगतपुर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से मां दुर्गा के मंदिर निर्माण कार्य विधि विधान के साथ आरंभ कर दिया गया है. मंदिर निर्माण का कार्य भागलपुर बूढ़ानाथ मंदिर से आए आचार्य शंभू बाबा के द्वारा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचारण के बाद माता के मंदिर निर्माण का काम शुरू किया गया.

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में मां दुर्गा का मंदिर नहीं रहने से माता की पूजा के लिए समस्त ग्रामीणों को दूसरे गांव जाना पड़ता था. माता रानी की पूजा अर्चना को लेकर गांव में माता के मंदिर का काम शुरू किया है.

माता रानी के मंदिर निर्माण कार्य आरंभ होने के मौके पर जगतपुर पंचायत मुखिया सोनी भारती, मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रदीप यादव, शालिग्राम यादव, रितेश कुमार, मिथिलेश यादव, रामप्रवेश यादव, कारू यादव, संजय यादव, मोनू कुमार, और बंगाल की मिस्त्री फटीक, जगतपुर समस्त ग्रामीण उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *