जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय भागलपुर के आदेशानुसार रविवार को नवगछिया मदन अहिल्या महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम नवगछिया सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति नवगछिया द्वारा उपस्थित छात्राओं को कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं पैनल अधिवक्ता नंदलाल यादव ने भी छात्राओं को इस संबंध में जानकारी दी ।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा स्मृति सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन निशांत कुमार ने किया। वहीं दूसरा विधिक जागरूकता कार्यक्रम अनुमंडल कारा नवगछिया में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमार पंकज की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में बंदियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक द्वारा भी बंदी को संबोधित किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *