नवगछिया : थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में अपने सहयोगियों के साथ ईद की मुबारकबाद देने गए जहांगीरपुर बैसी पंचायत के मुखिया संजूला देवी के पति संजय मंडल पर शराब के नशे में धुत मोहम्मद मुन्ना नद्दाफ ने गोलियां चला दी।

जिसमें मुखिया पति बाल-बाल बच गए। वे वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे। इसके बाद मुखिया पति ने घटना की सूचना रंगरा थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुन्ना नद्दाफ को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया इस बाबत मुखिया पति ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार साह ने बताया कि हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *