नवगछिया| नवगछिया पुलिस ने गुरुवार की सुबह बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाइक चोर गोपालपुर थाना के हरनाथचक निवासी अभिषेक आनंद उर्फ नट्टा है। पुलिस ने उसे गोशाला रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की बाइक भी जब्त कर लिया है। मामले में नवगछिया थाने के दारोगा दिवाकर यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया सुबह तीन बजे पुलिस गश्ती गाड़ी गेशाला रोड में थी। एक युवक तेज गति से बाइक लेकर जा रहा था। युवक ने जब पुलिस को देखा तो वह भागने लगा। भागने के क्रम में वह गिर गया तब तक पुलिस वहां पहुच गई।

पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दिया। न ही गाड़ी के कोई दस्तावेज दिखाए। इस दौरान जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक चोरी की है। उसने बताया कि नयाटोला स्थित संस्कृत कॉलेज के पास से बाइक की चोरी की थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *