नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 भगवान पेट्रोल पंप नारायणपुर के पास गुरुवार की रात्रि लगभग 8:10 बजे बाईक सवार दो प्रवासी मजदुर को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला. जिससे घटना स्थल पर ही दोनों यूवक की मौत हो गई.मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की सुचना पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार,सअनि सुभाष यादव,सअनि परमहंस सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.मृतक प्रवासी मजदुर के बरामद मोबाईल से परिजनों से बात हुई तो बताया कि दोनों युवक दार्जिलिंग से उत्तर प्रदेश घर को लौट रहे थे

जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के बेल्डूहा निवासी संतोष मोर्या के पुत्र अमित कुमार एवं रामआशीष मोर्या के पुत्र गोकूल कुमार के रुप में की गई.

भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक टीभीएस कंपनी के वाहन संख्या यूपी 58 डी 6297 दोनों सवार थे जिसे ट्रक संख्या बी आर 10 जी 8059 गाड़ी की चपेट में आने से दोनों यूवक की मौत हो गई. ट्रक को जप्त किया गया है जबकि चालक फरार हो गया है.दोनों प्रवासी मजदूर दार्जिलिंग से उत्तर प्रदेश जा रहा था.मृतक के बरामद मोबाईल के माध्यम से परिजनों को सुचना दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *