बिहपुर थाना क्षेत्र में उधार सामान नहीं देने को लेकर महिला दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में झंडापुर निवासी अनिल कुमार पहाड़ी ने बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
पीड़ित अनिल कुमार पहाड़ी ने बताया कि उसकी पत्नी संजू देवी चोरहर ढाला के पास किराना दुकान चलाती है। बीते दिनों गांव का ही सुमन कुमार दुकान पर पहुंचा और कुछ सामान खरीदा। उसने सामान के पैसे बाद में देने की बात कही, जिस पर संजू देवी और सुमन कुमार के बीच कहासुनी हो गई।
विवाद की सूचना मिलने पर अनिल कुमार पहाड़ी मौके पर पहुंचे और सुमन कुमार को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान सुमन कुमार ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पत्नी और भाई उसे इलाज के लिए बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

