नवगछिया : गरा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान छीने गए लाइसेंसी हथियार को पुलिस ने विजय दियारा क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, घटना 12 दिसंबर की है। जहांगीरपुर बैसी निवासी कुमोदी यादव अपनी जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान करीब 100 लोगों की भीड़ लाठी-डंडों के साथ खेत पर पहुंच गई और हमला कर दिया।

हमलावरों ने कुमोदी यादव तथा उनके दो निजी गार्डों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी क्रम में दोनों गार्डों के लाइसेंसी हथियार भी हमलावरों द्वारा छीन लिए गए थे। घटना के बाद रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

पुलिस लगातार छीने गए हथियार की बरामदगी और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 25 दिसंबर को विजय दियारा क्षेत्र से छीना गया लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *