नवगछिया उपकारा में एक बंदी के साथ पिछले पांच दिनों से लगातार अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार को इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। शनिवार को यह मामला जेल की दीवारों से बाहर आया, जिसके बाद बंदी के पिता ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
इसमें बिहपुर, के भ्रमरपुर निवासी सजायाफ्ता कैदी कुंदन मिश्रा को नामजद किया है। कुंदन भ्रमरपुर के ही सुमन झा की हत्या मामले में जेल में बंद है। इस हत्याकांड में कुंदन के साथ उसका भाई बंशी मिश्रा भी जेल में है। सात साल पूर्व घर पर चढ़कर सुमन झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

