नवगछिया । नवगछिया के इस्माईलपुर बिन टोली के तटबंध पर बने स्पर पर पुर्नस्थापन कार्य गुरुवार देर रात कई मीटर ध्वस्त हो जाने के कारण विभाग में हड़कंप मच गया। पिछले वर्ष भी यहां पर नदी के दबाव के कारण पत्थर का स्लोप कार्य नहीं हो पा रहा था। बरसात एवं कटाव के समय में इसका नोट कई मीटर ध्वस्त हो गया था।

इसके बाद के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा यहां पर फिर से नोज बनाने का निर्णय लिया, लेकिन कार्य नदी के सामने में छोटा पड़ गया और सभी जिओ बैग एवं पत्थर का स्लोप ध्वस्त होकर खत्म हो गया। ऐसे कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि हम लोगों ने यहां पर कार्य को अपनी निगरानी में करवाया था,

लेकिन नदी के दबाव एवं दलदली जमीन होने के कारण सभी एंटी एरोजन कार्य नदी में लांच कर गया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि यहां पर कार्य फिर से करना है इसके लिए मैंने सभी इंजीनियर एवं संवेदक को निर्देश दे दिए हैं यहां पर कार्य जो भी होगा उस पर विशेष निगरानी रखा जाना होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *