नवगछिया | जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर ने बताया कि 1 दिसंबर रविवार को 10:00 बजे से इंटर स्तरीय विद्यालय मैदान नवगछिया में “जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन होगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार व विधानसभा का शंखनाद होगा।
Total Downloads: 286
सम्मेलन में नवगछिया जिला से लगभग 4- 5 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन को उमेश सिंह कुशवाहा माननीय प्रदेश अध्यक्ष, लेसी सिंह मंत्री, रत्नेश सादा मंत्री, ललन सर्राफ उप नेता सत्तारूढ़ दल, रामप्रीत मंडल सांसद, अजय कुमार मंडल सांसद, नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल विधायक,
संजीव कुमार सिंह विधान परिषद सदस्य, संजय सिंह विधान परिषद सदस्य, विजय कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य, विजय सिंह निषाद, जनाब सलीम परवेज, पूर्व स. वि. प, डॉ रंजू गीता पूर्व मंत्री सह प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, मुनेश्वर चौधरी पूर्व मंत्री, प्रहलाद सरकार, प्रमंडलीय प्रभारी, भागलपुर त्रिपुरारी कुमार भारती जिला अध्यक्ष नवगछिया आदि शामिल होंगे।

