नवगछिया : सड़क हादसाें में बुधवार को एक वैन चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाएं एनएच-31 पर खरीक के चकमैदा चौक में हुईं। घटना खरीक में हुई। यहां एक बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रही पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं खलासी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी वाहन छोड़ भाग गए। सूचना पर खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार और नवगछिया टाॅउन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक चालक की पहचान उसके पास से मिले कागजात के आधार पर बिहटा निवासी राजेन्द्र कुमार गुप्ता (45 वर्ष), घायल पटना के लवकुश कुमार (30 वर्ष) और नीरज कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई। वैन चालक ट्रांसफार्मर लेकर भागलपुर डिलेवरी करने जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। टाॅउन थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। वे नवगछिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *