रंगरा – रंगरा भवानीपुर टावर चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले वर्ष नवगछिया के उजानी निवासी मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद एहसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में रंगरा पुलिस उजानी गांव निवासी मोहम्मद इमदाद को गिरफ्तार कर लिया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
रंगरा के थानाध्यक्ष मोहम्मद महताब खान ने जानकारी देते हुए कहा कि मोहम्मद इमदाद इस कांड का आप्राथमिकी अभियुक्त है. कांड के अनुसंधान के दौरान मोहम्मद इमदाद का नाम सामने आया है. रंगरा पुलिस ने इमदाद को गिरफ्तार करने के बाद सघन पूछताछ की है. जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

