नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक लाख तीस हजार लूट के मामले की जांच नवगछिया एसपी ने की। गोपालपुर रंगरा प्रखंड के दियारा क्षेत्र को जोड़ने वाली तिरासी सुकटिया बाजार सड़क पर शनिवार दोपहर में हुई लूट के मामले में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित युवक एवं उसके पिता से कई तरह की जानकारी ली।
Total Downloads: 354
एसपी ने बताया कि मामला संदिग्ध दिख रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड और एसबीआई एटीएम दोनों की जांच की गई है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम भी गठित किया गया है। जल्द ही मामले का उद्भेदन होगा। मालूम हो कि रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला गांव के शंभू मंडल के पुत्र आशीष कुमार शनिवार दोपहर में सुकटिया बाजार रतनगंज स्थित एसबीआई एटीएम से 1 लाख 30 हजार की निकासी कर घर लौट रहे थे।
घर जाने के दौरान कलवलिया धार में बने पुल पर अपराधियों द्वारा हथियर के बल पर रुपये लूट लिए गए। पीड़ित आशीष कुमार ने बताया था कि पीछे से अपराधी आकर पुल पर मोटरसाइकिल को धक्के से गिरा कर रुपया लेकर गोपालपुर की ओर भाग गये। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपया अलग-अलग तरीके से निकाला गया है। हम लोग उसका स्टेटमेंट निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

