नवगछिया:  गोपालपुर और इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को लूट की तीन वारदात में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घण्टे के भीतर सभी लुटेरों को गिरप्तार कर लूटे समान को बरामद कर लिया है।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने रविवार को गोपालपुर थाना में प्रेस वार्त्ता आयोजित कर बताया कि शनिवार को एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अलग अलग-अलग तीन स्थानों पर हथियार के बल पर लूट कर बाइक, तीन मोबाइल व नगद रुपये लूट लिये। जानकारी मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष ने तत्काल एसडीपीओ दिलीप कुमार व इस्माईलपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार को मामले की जानकारी देकर सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलवाया। इसी क्रम में एसडीपीओ दिलीप कुमार व इस्माईलपुर थानाध्यक्ष द्वारा लूट में प्रयोग की गयी।

अपराधियों की बाइक के साथ इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहां से पुलिस को चकमा देकर लूटी गयी बाइक से दो लुटेरा भागने में सफल रहा। गोपालपुर थानाध्यक्ष ने पीछा कर लूटी गयी बाइक के साथ अमन कुमार निवासी तिनटंगा करारी को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य अपराधी अमित यादव निवासी तिनटंगा करारी से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

नवगछिया एसपी ने बताया कि अमित यादव दिन दहाड़े गोली फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है। सोनू गांव में छोटी-मोटी घटना में शामिल रहता है। बताया कि सबसे पहले गोसाईंगांव के पास पिस्तौल के बल पर शिवशंकर चौधरी निवासी अभिया की बाइक और पर्स जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य कागजात के साथ नगद तेईस सौ रुपये व मोबाइल लूट लिया। लूट की सूचना शिवशंकर चौधरी ने गोपालपुर थानाध्यक्ष को दिया। इसी दौरान जानकारी मिली कि गोसाईगांव लक्ष्मीपुर रोड में बरगद के पेड़ के पास लुटेरों ने नीतीश कुमार निवासी ग्राम इस्माईलपुर छन्नूलाल सिंह टोला का भी हेलमेट,पर्स व मोबाइल लूट लिया और इस्माईलपुर की तरफ भाग गए। दोनों घटनाओं में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी क्रम में अपराधियों ने साइकिल पर सवार एक बच्चे से एक मोबाइल और तीन सौ रुपये लूट लिया था। उसके मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है पहचान होने पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि इस कांड के अनुसंधान कर्त्ता को निर्देश दिया गया है कि इस मामले में एक महीने में आरोप पत्र दाखिल करें ताकि स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलवाया जा सके। इसके अलावे एसपी ने बताया कि विभिन्न थानों से विभिन्न मामलों के फरार ग्यारह वारंटियों को गिरफ्तार करने तथा वाहन चेकिंग से चार हजार रुपया वसूलने की जानकारी दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *