नवगछिया | नवगछिया थाना क्षेत्र के रामनगर बिंद टोली निवासी रवि कुमार की पत्नी मीना कुमारी से एटीएम बदलकर 20 हजार की निकासी करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मीना कुमारी ने साइबर थाना में शिकायत दी है।

मीना ने बताया कि वह नवगछिया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की एटीएम से पैसा निकालने गई थी। एटीएम केबिन में पहले से दो युवक मौजूद थे। जब वह पैसा निकालने गई तो उसने एटीएम से ₹5 हजार की निकासी की। इस दौरान दोनों युवक पहले पैसा निकालने की बात कह कर मेरा एटीएम हाथ में दे दिया। इसके बाद आरोपी पैसा निकाल कर चले गए। जब महिला दोबारा निकासी करने लगी तो देखा कि उन लड़कों द्वारा जो एटीएम मुझे दिया ‘गया था वह मेरा नहीं था।

उन्होंने मेरा एटीएम बदल कर मेरे खाते से निकासी कर ली। जानकारी होने पर वह नवगछिया साइबर थाने पहुंची और शिकायत की है। थाना प्रभारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *