खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी शिक्षक महेश यादव से फोन कर ठगों ने उनके खाते से 31 हजार 400 रुपए उड़ा लिए। इस बाबत शिक्षक महेश यादव ने नवगछिया थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में दिये आवेदन में शिक्षक ने बताया कि मेरा सैलरी अकाउंट एसबीआई पकरा शाखा में है। सोमवार को अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल संख्या 707075 5868 से फोन कर कहा कि हम नवगछिया प्रखंड कार्यालय से बोल रहे हैं। आप जवाहर प्राथमिक विद्यालय पश्चिम भाग स्थित बूथ नंबर 67 के बीएलओ हैं? आपके खाते पर बीएलओ की राशि ट्रांसफर करनी है।

आप अपना खाता नंबर और एटीएम नंबर बताएं। विश्वास कर शिक्षक ने एटीएम और खाता नंबर बता दिया। इसके बाद कहा गया कि आपके खाते में 5000 की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। शेष 2250 रुपए की राशि आपके खाते में नहीं जा रही है। इसलिए आप अपना दूसरा खाता नंबर दें।

इसके बाद मैंने अपने भतीजे नितेश यादव का खाता नंबर एवं एटीएम नंबर दे दिया। इस दौरान मेरे खाते से 24 हजार की राशि और भतीजे के खाते से भी ठगों ने 7400 उड़ा लिए। इस बाबत पूछे जाने पर नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *