नवगछिया | एक्सिस बैंक के एटीएम रूम से चोरी हुए एक लाख 6 हजार रुपए के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी चिप्पो सिंह थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी हुए रुपए, चेकबुक और पासबुक भी बरामद किए हैं। नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि एटीएम से रुपये चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, 5 दिसंबर को पीड़ित निरंजन पंडित ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया था। इसमें कहा था कि 4 दिसंबर को वह एक्सिस बैंक नवगछिया से एक लाख 6 हजार रुपए की निकासी करने के बाद वह एटीएम में पिन चेंज करने था।

वहीं मशीन पर उसने हैंड बैग रख दी। बैग में ही रुपए, चेकबुक और पास बुक थे। पिन चेंज करने के बाद वह भूल से बैग वहीं छोड़कर चला गया। कुछ देर बाद याद आने पर वह दोबारा एटीएम रूप पहुंचा तो बैग गायब था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....