नवगछिया: एनआरसी और सीएए बिल के खिलाफ राजद के बिहार बंद के दौरान कोई घटना न घटे इसको लेकर को प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। नवगछिया और कहलगांव अनुमंडल में सभी प्रखंडों में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नवगछिया अनुमंडल के सातों प्रखंडों में 23 स्थानों पर और कहलगांव अनुमंडल में 12 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है।

एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिहपुर बाजार, झंडापुर पश्चिम, बभनगामा बाजार, महंथ स्थान चौक, बिहपुर पेट्रोल पंप, थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन, बिहपुर बस स्टैंड, लड्डू बाबु पेट्रोल पंप, नारायणपुर रेलवे स्टेशन, नारायणपुर बस स्टैंड, खरीक चौक, खरीक रेलवे स्टेशन, खरीक बस स्टैंड, राघोपुर, जाह्नवी चौक, तेतरी चौक अन्य जगहों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी निगरानी करेंगे। साथ अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

गैरकानूनी कार्य सामने आने पर की जाएगी कार्रवाई : एसपी

एसपी निधि रानी ने कहा कि बंद को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से बंद करने को कहा गया है। बंद के दौरान गैर कानूनी कार्य सामने आने पर की जाएगी कार्रवाईकी जाएगी। उधर, कहलगांव अनुमंडल के प्रभारी एसडीओ सह डीसीएलआर रवि चौहान ने बताया कि अनुमंडल में 12 स्थानों पीरपैंती रेलवे स्टेशन, नगर, प्रखंड मुख्यालय, शिवनारायणपुर व कहलगांव रेलवे स्टेशन, कहलगांव नगर सहित अन्य क्षेत्रों में अफसर प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

राजद ने मशाल जुलूस निकाल किया लोगों से अपील

जिले के सभी प्रखंडों में राजद नेताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर नुक्कड़ सभा कर लोगों को जागरुक कर सहयाेग का अपील किया। इसको लेकर नवगछिया, रंगरा, गोपालपुर, बिहपुर, नारायणपुर, खरीक, इस्माइलपुर और कहलगांव, पीरपैंती, सन्हौला, घोघा, गाेराडीह, जगदीशपुर, सुल्तानगंज, शाहकुंड में जुलूस निकाले गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....