नारायणपुर । प्रखंड के नारायणपुर बस स्टैंड से पश्चिम पांच सौ मीटर एनएच सड़क पर नवगछिया की ओर से जा रही ट्रक ने पसराहा की ओर से आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी। जिसमें चार लोग सवार घायल हुआ। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस व ग्रामीण ने दौड़कर घायल को इलाज के नारायणपुर पीएचसी भेजा।
Total Downloads: 86
जहां डॉक्टर विनोद कुमार ने मधेपुरा निवासी मो कुदुश, देवठा निवासी शंकर चौधरी, चकरामी निवासी रूकमणी देवी व नारायणपुर निवासी सबाना खातुन का प्राथमिक उपचार किया।
उसमें मो कुदुश व शंकर चौधरी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया। गश्ती टीम के पीएसआई राहुल कुमार ने बताया कि ट्रक व टेंपो को थाना लाया है। ट्रक चालक ने बताया कि टैंपु चालक ने ट्रक में अनियंत्रित होकर ठोकर मारा है।

