नवगछिया : कोर्ट से आदेश प्राप्त कर शनिवार को खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल नगाड़े बजाते हुए नारायणपुर के चकरामी और रंगरा के मुरली गांव पहुंची। चकरामी में पुलिस ने इसी गांव के रिटायर रिटायर्ड आर्मी जवान की हत्या के आरोप में फरार चल रही जवान की बहू प्रेमलता देवी, उसके प्रेमी चंदन शर्मा घर पर इश्तेहार चिपकाया। वहीं रंगरा के मुरली गांव निवासी हीरालाल कुमार के घर पर भी इश्तेहार चिपकाया गया।

 थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर तीनों आरोपी सरेंडर नहीं करेंगे तो शीघ्र ही पुनः कोर्ट से आदेश प्राप्त कर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस मामले के दो आरोपी चकरामी निवासी सुभाष चंद्र शर्मा व उसकी पत्नी  लीला देवी को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, नवगछिया के मुमताज मोहल्ला निवासी सोहैल अख्तर कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।

गोपालपुर के पचगछिया निवासी बादल शर्मा एवं लतरा निवासी पवन यादव किसी दूसरे मामले  में पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। 13 अप्रैल को आर्मी जवान अपनी बहू के खिलाफ केस जीतकर नवगछिया कोर्ट से टेंपो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खरीक के बगड़ी चौक के समीप अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *