बिहपुर । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 इंदिरा मंच के समीप सोमवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। गंभीर हालत में दोनों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतक बिहपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुररत्ती पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी माला देवी पति रमेश शर्मा उर्फ कारे (45 वर्ष) व इनके पुत्र कुंदन शर्मा (25 वर्ष) है।

जानकारी के अनुसार कुंदन नारायणपुर में किसी निजी अस्पताल में मां का इलाज कराकर बाइक से एनएच 31 होकर घर लौट रहा था। इंदिरा मंच के समीप नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से दोनों को कुचल दिया। सूचना मिलते ही बिहपुर व भवानीपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व घायलों को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

इधर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलते ही रोते बिलखते सभी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। मृतक कुंदन इकलौता पुत्र था। तीन पुत्रियों में एक अविवाहित है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा कि ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की ओर से आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *