नवगछिया : शुक्रवार की देर रात खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारपीट व आर्म्स एक्ट मामले का नामजद आरोपी बगड़ी निवासी कुख्यात संजय यादव को उसके घर से धर-दबोचा। जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 111
गिरफ्तार संजय का आपराधिक इतिहास रहा है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से फिराक में थी। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक कुंडली खंगाल रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

