नवगछिया में एनएच-31 पर दो लोगों को गोली मारने वाले आरोपी मिथुन कुमार को झंडापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 29 जनवरी को हुई, जब विक्की कुमार और राहुल कुमार बाइक से खेत जा रहे थे। दो अपराधियों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें विक्की को जबड़े और राहुल को पेट में गोली लगी। दोनों को गंभीर घायल होने के बाद भागलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर आरोपी मिथुन कुमार को महंथ स्थान से पकड़ा।

गिरफ्तार के दौरान पुलिस ने आरोपी के कपड़े, मोटरसाइकिल और हेलमेट भी बरामद किए। मिथुन ने आरोप स्वीकार किया और अन्य अपराधियों के नाम बताए। पुलिस इस मामले में और गिरफ्तारियों के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....