नारायणपुर : एनएच-31 पर भगवान पट्रोल पम्प के पास मंगलवार सुबह तीन ट्रकों की टक्कर में एक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मृतक की पहचान परशुराम सिंह (50) पिता जगदीश सिंह घर छितनबीघा, जिला नालंदा के रूप में हुई है।
Total Downloads: 160
भवानीपुर पुलिस की गश्त टीम के एसआई संजय कुमार मंडल ने घायल राजेश यादव, कोडरमा- झारखंड, दिलीप यादव-जमुई, विश्वजीत सिंह-नालंदा व परशुराम सिंह को पीएचसी नारायणपुर लेकर गए, जहां डाक्टर ने परशुराम सिंह को मृत घोषित कर दिया। विश्वजीत सिंह की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। मृतक के भतीजे सोनू कुमार ने बताया कि चाचा पटना से प्याज लादकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे।
मृतक को तीन पुत्र व एक पुत्री है। मृतक के घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हैं। सीओ अजय सरकार ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार परिजनों को लाभ दिया जायेगा। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि ओवरटेक करने के चक्कर में संतुलन खोने के बाद ट्रक आमने-सामने में टकरा गए। पेट्रोल पंप के पास होटल किनारे लगे ट्रक में भी ठोकर लग गई।

पहली टक्कर खड़े ट्रक व गिट्टी लदे ट्रक में हुआ। फिर पटना से आ रहे ट्रक ने भी उसी में ठोकर मार दी। इस ट्रक में पिता पुत्र बुरी तरह फंस गए। एनएचएआई क जेसीबी व कटर मशीन बुलाकर मृतक व उसके पुत्र विश्वजीत सिंह को निकाला गया। फिर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा दिया गया।
