नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रेसिडेंसी स्कूल के पास एनएच 31 पर शनिवार को देर रात सड़क हादसे में गोसाईंगांव निवासी दुकानदार 42 वर्षीय कौलाश साह की मृत्यु हो गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

हालांकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम रविवार को सुबह किया जाएगा. देर रात मृतक के परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे. जानकारी मिली है कि कैलाश साह का नवगछिया जीरो माइल में अपना दुकान है. देर रात दुकान बंद कर वह मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे. इसी क्रम में वे एक अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए.

जिससे मौके पर ही कैलाश की मौत हो जाने की बात सामने आ रही है. नवगछिया पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इधर देर रात अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *