नारायणपुर में एनएच-31 पर दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे चालक और खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक 21 वर्षीय मनीष कुमार बांका जिले के नवादा गोपालपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसका खलासी 24 वर्षीय अंकित कुमार भी उसी गांव का रहने वाला है।

स्थानीय लोगों ने दोनों को नारायणपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मनीष की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अंकित ने बताया कि वे झारखंड से खगड़िया गिट्टी लेकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

पसराहा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे ट्रक चालक को भी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि संकरी सड़कें और तेज रफ्तार वाहनों की वजह से इस इलाके में दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं घायलों का इलाज जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....