नवगछिया में 70 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, मक्खातकिया में छापेमारी

नवगछिया। अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने मक्खातकिया में छापेमारी कर 70 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के धोबनिया निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 542

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि मक्खातकिया में अवैध देसी शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद नवगछिया थाना पुलिस की टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 70 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में नवगछिया थाना में कांड संख्या 472/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *