मकनपुर के निजी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, अवैध गतिविधियों की सूचना पर हुई जांच

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकनपुर स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में शुक्रवार को पुलिस ने जांच अभियान चलाया। डेली चेकिंग अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई से इलाके के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हलचल रही।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 542

जानकारी के अनुसार, पुलिस रोल कॉल के दौरान मिले निर्देश के बाद थाना क्षेत्र के होटल और रेस्टोरेंट में नियमित रूप से जांच की जा रही है। इसी क्रम में गोपालपुर थाने की गश्ती पुलिस मकनपुर स्थित निजी रेस्टोरेंट पहुंची और वहां जांच-पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पुलिस ने अनैतिक व्यापार से जुड़े मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस को मकनपुर के एक निजी रेस्टोरेंट में कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट की जांच की।

हालांकि, पुलिस की जांच में क्या सामने आया, रेस्टोरेंट में किसी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि मिली या नहीं, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *