आजमाबाद में जलकर विवाद को लेकर गोलीबारी, 50 वर्षीय व्यक्ति के पैर में मारी गोली

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के आजमाबाद में जलकर विवाद को लेकर शुक्रवार को गोलीबारी की घटना हुई। इसमें 50 वर्षीय मातृ शर्मा उर्फ बुद्धदेव शर्मा गोली लगने से घायल हो गए। गोली उनके पैर में लगी है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पूर्णिया रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 542

जानकारी के अनुसार, आजमाबाद में जलकर विवाद को लेकर 19 नवंबर को पुलिस को आवेदन दिया गया था। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे मातृ शर्मा उर्फ बुद्धदेव शर्मा जलकर उखाड़ने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पानी पीते समय पीछे से किसी ने उनके पैर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा पहुंचाया गया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक कुमार के अनुसार, घायल व्यक्ति के पैर में गोली लगी थी और जख्म काफी गहरा था। शाम करीब 6:15 बजे उनका इलाज शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

गोपालपुर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि जलकर विवाद को लेकर 19 नवंबर को आवेदन मिला था। इस आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *