नारायणपुर । प्रखंड के भगवान पेट्रोल पंप पास एनएच 31 पर शनिवार की सुबह पिकअप व ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप चालक बाल्मिकी कुमार व उपचालक राकेश कुमार नालंदा निवासी को नारायणपुर पीएचसी में भवानीपुर पुलिस ने इलाज कराया।

प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने बताया कि पिकअप चालक ने ट्रक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस ने ट्रक व पिकअप को कब्जे में लिया। ट्रक का चालक व उपचालक फरार हो गया। पिकअप में बिजली का एंगल व ट्रक में गिट्टी लदा था ट्रक नवगछिया की ओर से जा रहा था। पिकअप पटना से पूर्णिया कटिहार जा रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *