नवगछिया: एनएच-31 पर संतोष धर्म कांटा के पास ट्रक और कार के बीच टक्कर में कार पर सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों किसी निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे हैं। मौके से ट्रक का चालक वाहन लेकर भाग गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
लोगों ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर थी जबकि दो आंशिक रूप से घायल थे। घटना के बाद तीनों बस स्टैंड की ओर चले गए। सूचना पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। वाहन पर लगे नंबर प्लेट देखने से लग रहा था कि उक्त वाहन किसी पुलिसकर्मी का है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
