नवगछिया। कोसी पार का दियारा इलाका जहां वर्षों से अपराधियों की हुकूमत चलती आ रही है। किसान अपराधियों के डर से अपने ही खेतों पर नहीं जा रहे हैं। अपनी ही फसल पर अपराधियों को रंगदारी देना पड़ता है। अपराधियों के बढ़ते आतंक से डरे सहमे किसानों की गुहार पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित सभी थानों के पुलिस जवानों ने दियारा में जाकर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया और बासा पर जाकर किसानों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। उनको सुरक्षा का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि अपराधी हम लोगों की फसल काटकर ले जाते हैं। अपराधियों के कहने पर भैसवार लोगों की फसल चरा देते हैं। जब हम लोग कहते हैं तो हम लोगों को तरह-तरह की धमकी देते हैं।

एसपी ने किसानों की बात सुनकर कहा यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने खेतों पर रहिए। आप नहीं रहते हैं तो अपराधी हावी हो जाते हैं, मनमानी करते हैं। आप और आपके फसल की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। पिछली बार भी हम आए थे। यहां टेकना बहियार में पिकेट खुला था। आपकी फसल सुरक्षित घर गयी थी। बाढ़ के कारण पिकेट हटा लिया गया था। सोमवार से यहां बीएमपी के जवान आ जाएंगे । जवान गश्ती करेंगे। थाना की पुलिस भी आएगी। हम आपकी सेवा में रहेंगे। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि की अनाज का एक दाना रंगदारी किसी को नहीं मिलेगा। जो गुंडागर्दी करेगा उस पर रंगदारी का केस कर जेल भेजेंगे और स्पीड डायल के तहत सजा दिलवाएंगे।

हुजूर भैंसवार अपराधियों के कहने पर फसल चरा देता है

किसानों ने बताया कि खगड़िया बहियार में पप्पू यादव, दयानंद यादव आकर जबरदस्ती फसल चरा देता है और कहने पर मारपीट भी करता है। एसपी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस संबंध में जांच कर कड़ी कार्रवाई कीजिए।

अनाज का एक-एक दाना सुरक्षित पहुंचेगा घर

जाते-जाते एसपी ने कहा कि खेत पर आइए। खेती कीजिए, फसल उगाइए, डर हमें दीजिए, हम आपको विश्वास दिलाते हैं आपका एक-एक अनाज का दाना आपके घर तक सुरक्षित पहुंचेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *