नवगछिया। नवगछिया के लक्ष्मीपुर चौक के पास एनएच-31 पर मंगलवार को एक साइकिल व बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल सवार थाना क्षेत्र के पकरा नया टोला निवासी प्रिंस कुमार व बाइक चालक नवगछिया के मिल्की गांव निवासी अभिषेक कुमार है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
घायलों को आसपास के लोगों की सहायता से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अभिषेक के सिर, चेहरे, बायां पंजरे व पैर में जख्म था वहीं प्रिंस को सिर, चेहरे व हाथ जख्मी था। चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
