रंगरा : थाना क्षेत्र के थाना चौक के समीप एनएच-31 सड़क मार्ग पर देवघर जा रहे कांवरिया वाहन ने एक बाइक सवार व्यक्ति को धक्का मार दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के कुमादपुर निवासी रणबीर ठाकुर के रूप में की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 112
घायल बाइक सवार प्राथमिक विद्यालय कुमादपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद रंगरा पुलिस घायल को इलाज के लिए रंगरा पीएचसी पहुंचाया। जहां वे इलाजरत हैं। दुर्घटनाग्रस्त कांवरिया वाहन व बाइक को रंगरा पुलिस ने जब्त कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

