बिहपुर (भागलपुर)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बिहपुर एनडीए कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का पूरे बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र एवं जिला भाजपा के नेताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Whatsapp group Join

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल युवाओं के ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में शांति, मानवता और राष्ट्रनिर्माण के महान प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए वर्ष 2047 तक एक विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास” को केवल नारे के रूप में नहीं, बल्कि धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कर रही है।

उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक इंजीनियर शैलेंद्र समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुक्तनाथ सिंह निषाद, महंत नवलकिशोर दास, मुकेश राणा, मनोज कुमार लाल, वासुदेव सिंह, ब्यास मिश्र, बिपिन मिश्रा, प्रभुनंदन चौधरी, रूपेश रूप, अभय राय, ललिता देवी सहित सभी मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *