नवगछिया। रविवार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल का सहौरा गांव में ग्रामीणों द्वारा नागरिक अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोशकीपुर सहौरा के ग्रामीणों ने समारोह का आयोजन किया।

समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने विशेष रूप से बाढ़ से बचाव के लिए रिंग बांध निर्माण, कृषि कार्य को सुगम बनाने हेतु पीपा पुल, विद्यालय संबंधी सुविधाओं के विस्तार तथा युवाओं के लिए खेल मैदान की मांग रखी।

विधायक बूलो मंडल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *