बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर कहीं जुलूस निकाला गया ताे कहीं जरूरतमंदाें काे भाेजन कराया गया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाइयां दी और मिठाई बांटीं। रंगरा के भीम दास टोला में भाजपा नेता राजकुमार रजक के नेतृत्व में 24 घंटे का अखंड रामधुन का आयोजन गया है। वहीं बच्चों को भोजन कराया गया। वहीं तीनटंगा दियारा के झल्लू दास टोला में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं।

एनडीए गठबंधन की जीत पर रंगरा जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया भोला मंडल, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव गणपत मंडल, भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया मंडल, नरेश मंडल, सरपंच योगेंद्र मंडल, मुखिया भुवनेश्वर दास आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। ईं. शैलेन्द्र के पैतृक गांव तेलघी में युवाओं ने निकाला विजयी जुलूस खरीक। भाजपा प्रत्याशी ईं. कुमार शैलेन्द्र की जीत की खुशी में उनके पैतृक गांव तेलघी में बुधवार को युवाओं ने जमकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर गांव में विजयी जुलूस निकाला गया। नवनिर्मित काली मंदिर में युवाओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद यहीं से विजयी जुलूस निकाला गया। इस दौरान डीजे की धुन पर युवा खूब थिरके। आतिशबाजी से गांव में दीपावली जैसा माहौल हो गया। वहीं, देर शाम काली मंदिर में ग्रामीणों ने दीप जलाया। इस दौरान पीएम मोदी जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा। वहीं, नारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान चारों ओर खुशी का माहौल रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *