नवगछिया। पुनीत सागर अभियान के तहत 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के तत्वाधान में बाल भारती विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा गोपाल गौशाला के तालाब की साफ-सफाई की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 91
बटालियन के कर्नल राजवीर सिंह के दिशा निर्देश पर बालभारती विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर विकास पांडे प्रशिक्षक संध्या कुमारी और एनसीसी कैडेटों के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, डीपी सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, और उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा ने इस तरह के कार्यक्रम की सराहना की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
