नवगछिया : भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को भागलपुर के नवगछिया पहुंचे रवि शंकर प्रसाद ने तत्कालीन महागठबंधन की सरकार को तीन खंभों पर टिकने की बात कही है। उनका कहना है कि इस सरकार में तीन तरह के लोग हैं, एक भ्रष्टाचार में सजा पा चुके हैं, दूसरे जो गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपित हैं और तीसरे जो इस भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नवगछिया भाजपा कार्यालय में कहा कि भाजपा की मदद से जेडीयू के सांसद लोकसभा में चुनाव जीते हैं, नहीं तो जेडीयू को एक भी सीट नहीं आती।
Total Downloads: 91
रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन में शामिल कांग्रेस, राजद, जेडीयू पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा के नेता संगठन को मजबूत बनाने के लिए निकले हैं। अलग-अलग जिलों में भाजपा प्रवास कार्यकम कर रही है। बड़े बड़े नेता अपने संगठन से लोगों को जोड़ने की कोशिश में लगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शुक्रवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नवगछिया पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वे सड़क मार्ग से नवगछिया के प्रसिद्ध तेतरी मंदिर पहुचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि नीतीश कुमार के भाजपा से अलग हो जाने के बाद से ही वे फील्ड पर उतर गए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा देश के गरीबों के लिए काम किया। अब हमलोग भी अपने संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए सभी जिलों में जाकर लोगों से मिल रहे है।

