नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम एवं मिशन संजीवनी के लिए प्रेस वार्ता की गई। अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

जो छात्रों के व्यक्तित्व विकास की पाठशाला है। समाज और राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक उत्सव है।

स्थापना दिवस पर सबसे पहले झंडोतोलन किया जाएगा। उसके बाद परिषद की स्थापना के विषय में कार्यकर्ताओ को प्रोजेक्टर पर दिखाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी राष्ट्रीय कला मंच नवगछिया के द्वारा आयोजन किया जाएगा। नगर मंत्री विश्वास वैभव ने बताया कि स्थापना दिवस के दिन से मिशन संजीवनी की शुरुआत की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *