नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद के नवपदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में योगदान दिया। उन्होंने बताया कि नवगछिया के विकास के लिए टीम भावना से कार्य किए जाएंगे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 360
शहर में सफाई-व्यवस्था और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था दुरुस्त रहे, यह हमारी प्राथमिकता है। इसके अलावा जनसमस्याओं के निदान के लिए नगर परिषद कार्यालय आमजनों के लिए हर वक्त तैयार रहेगा। नगर पंचायत के पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा ने उनका स्वागत किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

