नवगछिया,: छात्रावास जल्द चालू हो नहीं तो अभाविप का आंदोलन जारी रहेगा। ‌‌‌पुन: आज नवगछिया इकाई के महिला महाविद्यालय के छात्रावास को चालू कराने को लेकर अभाविप के कॉलेज उपाध्यक्ष आकंक्षा भारद्वाज के नेत्तृत्व में महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

वही कॉलेज उपाध्यक्ष आकंक्षा भारद्वाज ने कहा कि महाविद्यालय में युजीसी के माध्यम से दो दो छात्रावास वर्षो से बनकर तैयार है, जिन्हें जल्द से जल्द चालू करने की मांग को लेकर पीछले कई सालों से, और हाल में लगातार अभाविप आंदोलन करते आ रही है, परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई ध्यान नही है अपनी परेशानी से लिपापोती का काम कर रही।

कॉलेज की छात्रा अंजली कुमारी ने बताया कि आंदोलन को जारी रखते हुए महाविद्यालय में आज हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, वही कॉलेज की छात्रा ब्यूटी ने बताया की छात्रावास को लेकर प्रधानाचर्या के पास जाकर बहुत बार ज्ञापन दे चुके वह हमारी समस्याएं सुनाने के लिए तैयार ही नहीं है, विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय जवाहरलाल जी को घ्यान आकृष्ट कराते हुए कहा, हम सभी अपने हक की मांग को लेकर लगातार आंदोलन जारी रखेंगे, और हमारी मांग पुरी नही होगी तो फिर हम जल्द ही उग्र आन्दोलन करने को बाध्य हो जायेंगे, जबतक की महाविद्यालय में छात्रवास चालू नहीं हो जाए

छात्रा कूसुम ने बताया कि नवगछिया पुलिस जिला में एक मात्र महिला महाविद्यालय होने के कारण काफी सुदुर दियारा इलाके के छात्रा पढ़ने आती जिससे उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है, छात्रावास चालू होने पर बहुत सारी परेशानी खत्म हो जाएगी! अगर जल्द से जल्द छात्रावास चालू नही कर दिया जाता है तो फिर अभाविप तेज आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगा, वही मौके पर कॉलेज उपाध्यक्ष आकंक्षा भारद्वाज, कॉलेज की छात्रा कुसुम, कोमल कुमारी, सोनी, अंजली,ब्यूटी, मोनिका, लक्ष्मी, नेहा आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *