नवगछिया : सोनपुर मंडल के आरपीएफ कमांडेंट एच श्रीनिवास राव ने शनिवार को नवगछिया एवं थाना बिहपुर स्टेशन पर स्थित आरपीएफ थाना का निरीक्षण किया. सुबह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नवगछिया पहुचे. यहां से वे पहले सड़क मार्ग से बरौनी स्टेशन चले गए. बरौनी से लौटने के बाद नवगछिया आरपीएफ थाना का निरीक्षण किया.

Whatsapp group Join

इसके बाद बिहपुर आरपीएफ थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नवगछिया आरपीएफ थाना में इंस्पेक्टर पीएस दूबे सहित सभी आरपीएफ पदाधिकारी व फोर्स मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केस डायरी का अवलोकन किया. केस डायरी के अवलोकन में लंबित कांडों को निष्पादित करने का निर्देश। इस दौरान ट्रेन में यात्रियों के यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से संदर्भित जानकारी ली.

इस दौरान उन्होंने ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड के मद्देनजर जागरूक करने के लिए जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरपीएफ अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी परिस्थितियों में ट्रेन में अवैध वेंडर नहीं चले इसे सुनिश्चित करेंगे. ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *