बिहपुर । नवगछिया एसडीएम उत्तम कुमार ने गुरुवार को बिहपुर प्रखंड व हरिओ पंचायत का भवन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ अंचलाधिकारी बलिराम प्रसाद और आरओ आमिर हुसैन भी मौजूद थे। इस दौरान पंचायत सचिव और आवास सहायक अनुपस्थित मिले। सात जनवरी से जाति आधारित जनगणना प्रारंभ होगी।

जिसको लेकर प्रगणक और पर्यवेक्षक लगे हुए हैं। एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि हरिओ पंचायत में अनुपस्थित मिले पंचायत सचिव मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य में लगे हुए हैं। लेकिन आवास सहायक के अनुपस्थित हैं, उनसे स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *