गोपालपुर| एसडीओ मुकेश कुमार ने एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती के साथ रविवार को इस्माइलपुर, गोपालपुर व रंगरा चौक प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा किया। लोगों के बीच पॉलिथीन शीट बांटने निर्देश दिया। चापाकल व शौचालय वैकल्पिक व्यवस्था करने को सहायक अभियंता पीएचईडी को दिया है। ब्रह्मोत्तर बांध के पास रिसाव को रोकने के लिए तेजी से कार्य करने को कहा है।

तिनटंगा करारी पंचायत की पूरी आबादी प्रभावित हो गई है। सुकटिया बाजार से तिनटंगा करारी सड़क पर कमर तक पानी हो जाने से लोगों को सैदपुर होकर आना-जाना पड़ रहा है। सुकटिया बाजार के निचले हिस्से में भी पानी प्रवेश कर गया है।आजामाबाद से पकरा टोला जाने वाली सड़क पर भी रिसाव से सड़क के ध्वस्त होने का खतरा मंडराने लगा है। रंगरा में कोसी नदी से सहौडा-मदरौनी, सधुवा, चापर बनिया वगैरह में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

रंगरा के तीनटंगा दियारा में भीषण कटाव, कई पंचायतों में पहुंचा पानी

रंगरा| तीन टंगा दियारा दक्षिण पंचायत के समीप गंगा में भीषण कटाव शुरू हो गया है। इससे ज्ञानी दास, कुतरू दास, झल्लू दास, प्यारे दास, उसरैहिया टोला व तीन टंगा दियारा उत्तर पंचायत के भीम दास, लक्ष्मण मंडल टोला, आजमाबाद, सिमरिया में कटाव का खतरा मंडराने लगा है। इन दोनों पंचायतों की की 25 हजार के सामने संकट खड़ा हो गया। जनप्रतिनिधियों की सूचना पर जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की टीम के साथ एसडीओ मुकेश कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार राम मौके पर पहुंचे और कटावस्थल का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि कटावस्थल पर बाढ़ का पानी ऊपर से बह रहा है, इससे वास्तविक आकलन नहीं हो पाया। बाढ़ से प्रभावित परिवार रेलवे स्टेशन व एनएच-31 किनारे शरण लिए हुए हैं। कई पंचायतों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *