नवगछिया | नवगछिया पुलिस ने एसपी निधि रानी के निर्देश पर छापेमारी कर ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 36 सिम सात मोबाइल बरामद किया है।
गिरफ्तार अपराधियों में नारायणपुर के भवानीपुर के चौहद्दी निवासी अमन कुमार और नवगछिया नया टोला निवासी अभिषेक कुमार शामिल हैं। पहले भवानीपुर पुलिस ने अमन कुमार के घर पर छापेमारी की। मधुरापुर बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर छापेमारी में अमन के पास से एक चोरी का मोबाइल मिला।


अमन ने पुलिस को बताया कि गिरोह द्वारा चोरी किया गया और मोबाइल नवगछिया के नया टोला निवासी अभिषेक के पास है। इसके बाद नवगछिया पुलिस नयाटोला में अभिषेक के घर पर छापेमारी कर चोरी का छह मोबाइल और 36 सिम कार्ड बरामद किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
